{"_id":"677939f2a3935cb8fc0e115c","slug":"construction-of-road-will-make-operation-of-gaushala-easier-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-117502-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क बनने से गोशाला संचालन की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क बनने से गोशाला संचालन की राह होगी आसान
साहिया। चरखेत स्थित गोशाला तक शीघ्र सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने दावा किया कि सड़क के बन जाने से चारा-पत्ती व अन्य आवश्यक सामान आसानी से गोशाला तक पहुंच सकेगा। समिति ने विधायक निधि से सड़क के लिए बजट जारी करने पर क्षेत्रीय विधायक का आभार भी जताया। साहिया व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करने वाले गोवंश को आसरा देने के लिए ग्रामीणों के माध्यम से बनाई गई गोशाला तक पहुंचने के लिए बन रही सड़क का निर्माण पूरा होने को है। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने सड़क निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से चार लाख का बजट स्वीकृत किया है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत कर चारा-पत्ती व अन्य आवश्यक सामान गोशाला तक पहुंचाना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से लाभ मिलेगा। इस दौरान सुरेंद्र सिंह चौहान, भीम दत्त वर्मा, राकेश चौहान, मोहन लाल शर्मा, केसर सिंह तोमर, सतपाल राय, संतन निराला, बलवीर सिंह राठौर, मनोज राठौर आदि उपस्थित रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।