Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Major Action by Forest Department 9 Accused Arrested with Leopard Skin Smuggling Network Busted in Kondagaon
{"_id":"69bd4f7bb6f588558d0f1e1c","slug":"keshkal-forest-leopard-bastar-news-c-1-1-noi1498-4071673-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का खुलासा
कोंडागांव जिले के केशकाल वनमंडल में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम और केशकाल वनमंडल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई।
जानकारी के अनुसार, फरसगांव–बड़ेडोंगर मार्ग पर ग्राम बैलगांव के पास टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बोरी में बंद तेंदुए की खाल बरामद हुई। आरोपी मोटरसाइकिल और एक ईको वाहन के जरिए खाल की तस्करी कर रहे थे। मौके पर ही सभी 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएफओ दिव्या गौतम ने बताया कि जप्त तेंदुए की खाल की लंबाई लगभग 195 सेंटीमीटर और चौड़ाई 45 सेंटीमीटर है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक वयस्क तेंदुए की खाल है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब 7 माह पहले भरमार बंदूक से तेंदुए का शिकार किया गया था।
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी को नारायणपुर जिले के ग्राम बोरावण्ड से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक भरमार बंदूक भी जप्त की गई है। इस मामले में वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
डीएफओ दिव्या गौतम ने इसे वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।