फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Class 6 student Ramkrishna Manjhwar, 12, died after krait bite while sleeping, family killed snake after incid

छत्तीसगढ़: करैत के डसने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 06 Sep 2026 08:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

जिले में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोढ़ी देहांतपारा निवासी रामकृष्ण मंझवार उम्र 12 वर्ष के रूप में हुई है, जो कक्षा 6वीं का छात्र था। घटना शनिवार तड़के सुबह करीब 5 बजे की है।
 

विज्ञापन
Class 6 student Ramkrishna Manjhwar, 12, died after krait bite while sleeping, family killed snake after incid
करैत सांप के डसने से 6वीं के छात्र की मौत

विस्तार

कोरबा जिले में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोढ़ी देहांतपारा निवासी रामकृष्ण मंझवार उम्र 12 वर्ष के रूप में हुई है, जो कक्षा 6वीं का छात्र था। घटना शनिवार तड़के सुबह करीब 5 बजे की है।
विज्ञापन


मृतक के पिता दीपक मंझवार ने बताया कि उनका बेटा रामकृष्ण रात में अपने बिस्तर पर सो रहा था। तभी अचानक उसके गले में कुछ काटने जैसा महसूस हुआ। नींद में ही उसने झटके में सांप को पकड़कर फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए और बिस्तर के आसपास सांप को ढूंढ निकाला, जो करैत सांप था। गुस्साए परिजनों ने सांप को मार दिया।
विज्ञापन


सांप के काटने के बाद रामकृष्ण की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। मजबूरन पिता बाइक से बेटे को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिली, जिसमें शिफ्ट कर उसे जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। पिता ने बताया कि उनका बेटा घर का बड़ा बेटा था। पिता खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। इधर जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेडिकल कॉलेज से मेमो प्राप्त हुआ। मेमो के आधार पर पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


गौरतलब है कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। करैत सांप सबसे जहरीला माना जाता है और अक्सर बिस्तर में घुसकर सोते हुए लोगों को डस लेता है। समय पर इलाज न मिलने से कई बार जान चली जाती है। इस मामले में भी 108 के समय पर न पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और गांव में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed