राजनांदगांव में तुमड़ीबोड़ चौकी पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर नाकाबंदी के दौरान मध्य प्रदेश से अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धमतरी जिले के हिमांशु निर्मलकर के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को ग्राम कोहका के पास रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी की कार से मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब की 16 पेटियां मिलीं। इन पेटियों में करीब 147 लीटर शराब थी, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया। जब्त किए गए सभी सामानों की कुल कीमत 12 लाख 22 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश से शराब लेकर धमतरी जा रहा था। राजनांदगांव के रास्ते इस अवैध खेप को पहुंचाने की योजना थी। तुमड़ीबोड़ चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इस अंतरराज्यीय गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।