{"_id":"684830e2520a7f09c105fe85","slug":"video-teachers-joint-forum-protested-against-rationalization-2025-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षक साझा मंच का विरोध प्रदर्शन, रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षक साझा मंच का विरोध प्रदर्शन, रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव जिला मुख्यालय के डीएनके मैदान में शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ द्वारा युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया गया। शिक्षक मंच ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया को भ्रष्ट और अनियमितताओं से भरा बताते हुए पोलखोल कार्रवाई के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने रैली निकालते हुए नगर भ्रमण किया और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कोंडागांव को सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि काउंसलिंग प्रक्रिया में बड़े स्तर पर मनमानी की गई है, जिससे कई योग्य शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है।उन्होंने मांग की है कि काउंसलिंग प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और युक्तियुक्तकरण को अविलंब रोका जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।