Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
His name was not mentioned in the government program in Sukma angry Congressmen reached the DFO office
{"_id":"6877a6010a948d226c0a517c","slug":"video-his-name-was-not-mentioned-in-the-government-program-in-sukma-angry-congressmen-reached-the-dfo-office-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुकमा में सरकारी कार्यक्रम में नहीं था नाम, गुस्साए कांग्रेसी डीएफओ के दफ्तर पहुंचे, भाजपा गमछा देकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में सरकारी कार्यक्रम में नहीं था नाम, गुस्साए कांग्रेसी डीएफओ के दफ्तर पहुंचे, भाजपा गमछा देकर दिया धरना
सुकमा जिले के कोण्टा में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम राजनीतिक विरोध का कारण बन गया । कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेता और जनप्रतिनिधि इसके विरोध में भाजपा का गमछा लेकर डीएफओ दफ्तर पहुंचे और कोंटा रेंजर को भाजपा का गमछा पहने की मांग कांग्रेसियों ने की और दफ्तर पर ही धरने पर बैठ गए। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में कांग्रेस की नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष को मंच पर स्थान नहीं दिया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करना सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।
कांग्रेस का आरोप है कि कोण्टा रेंजर महेश पासवान जानबूझकर सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते कांग्रेस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान नाराज जनप्रतिनिधियों ने रेंजर को बीजेपी का गमछा भेंट कर तंज कसते हुए कहा कि अगर अधिकारी निष्पक्ष नहीं रह सकते तो खुलकर पार्टी में शामिल हो जाएं। फिलहाल, यह मामला सुकमा जिले की प्रशासनिक राजनीति में गर्मी ला चुका है, और कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।