फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Thieves Ransack Farmhouse, Steal Fridge-TV Along With 6 German Shepherd Puppies

कोरबा: फार्म हाउस में चोरों ने मचाया उत्पात, फ्रिज-टीवी के साथ उड़ा ले गए जर्मन शेफर्ड के 6 पिल्ले

Thu, 10 Sep 2026 07:56 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 07:56 AM IST
सार

ठाकुर रवेला स्थित फार्म हाउस में चोरों ने धावा बोलकर लाखों का सामान पार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर सीसीटीवी, टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान के साथ ही 6 कुत्ते के पिल्ले तक ले गए।

विज्ञापन
Korba: Thieves Ransack Farmhouse, Steal Fridge-TV Along With 6 German Shepherd Puppies
फार्म हाउस में हुई लाखो की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर रवेला स्थित एक फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने फार्म हाउस में तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज सहित कुत्ते के पिल्लों तक को चोरी कर लिया। पीड़ित ने रजगामार चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी रोड, कोरबा निवासी 25 वर्षीय अक्षत शर्मा का ठाकुर रवेला में फार्म हाउस है। बुधवार सुबह ग्रामीण रवि कुमार राठिया ने उन्हें सूचना दी कि उनके फार्म हाउस से कुछ लोग सामान चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर अक्षत मौके पर पहुंचे। वहां फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा काफी सामान गायब था। पीड़ित अक्षत शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी उनके फार्म हाउस से जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्तों के पिल्लों की चोरी हो चुकी है। इस बार चोर 6 कुत्ते के पिल्ले, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज समेत बहुत सारा कीमती सामान ले गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल, 12-13 सितंबर को निशुल्क मॉक इंटरव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षत ने बताया कि वे कोरबा में रहते हैं और रोजाना फार्म हाउस आना-जाना करते हैं। फार्म हाउस में एक ऑफिस और एक कमरा है, जहां सामान रखा हुआ था। मौके पर पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बुधवार को रजगामार-ओमपुर चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर चोरी गए सामान की सूची दी है और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed