Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
group of 35 elephants reached the Rajpur forest area of Balrampur Ramnujganj panic among the people
{"_id":"6899f3c21848463cb209c33d","slug":"video-group-of-35-elephants-reached-the-rajpur-forest-area-of-balrampur-ramnujganj-panic-among-the-people-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर रामनुजगंज के राजपुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा 35 हाथियों का दल, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर रामनुजगंज के राजपुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा 35 हाथियों का दल, लोगों में दहशत
बलरामपुर रामनुजगंज जिले में राजपुर वन परिक्षेत्र में पिछले दो दिनों से 35 हाथियों का एक बड़ा दल लगातार उत्पात मचा रहा है। इस दल में 4 नन्हे शावक भी शामिल हैं, जो झुंड के साथ जंगल और सड़क किनारे घूमते देखे जा रहे हैं। हाथियों का यह दल दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (NH-343) के आसपास डेरा जमाए बैठा था, जिससे राहगीरों और आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अनुसार, इस दल को NH-343 से दूर करने के लिए वनकर्मियों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन हाथियों के बड़े झुंड और उनके आक्रामक व्यवहार के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। आखिरकार हाथियों को जंगल की ओर मोड़ने में सफलता मिली, लेकिन फिलहाल पूरा दल राजपुर वन परिक्षेत्र के दुप्पी गांव के जंगल में मौजूद है। रेंजर महाजन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इतने बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की कि हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें, साथ ही वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी रख रही है और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दे रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।