फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Junior student beaten up in law college; he was kicked and punched for refusing to join protest in Bilaspur

बिलासपुर: लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र की पिटाई, प्रदर्शन में शामिल होने से किया इनकार तो लात-घूंसों से पीटा

Fri, 11 Sep 2026 08:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 11 Sep 2026 08:23 PM IST
सार

डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार करने पर जूनियर छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि वरिष्ठ छात्रों ने छात्र को घेरकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Junior student beaten up in law college; he was kicked and punched for refusing to join protest in Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र तुषार दुबे के साथ वरिष्ठ छात्रों ने मारपीट की। महाविद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन में शामिल होने से मना करने पर छात्रों ने तुषार के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जांजगीर-चांपा निवासी पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र तुषार दुबे के अनुसार महाविद्यालय के एक शिक्षक से विवाद के बाद कुछ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। वरिष्ठ छात्रों महेश साहू और अखिलेश समेत एक दर्जन युवकों ने उस पर महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। जब उसने धरना देने और प्रदर्शन में बैठने से इन्कार कर दिया, तो आरोपी युवकों ने उसे घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रों का आरोप है कि इस घटना में वर्तमान विद्यार्थियों के साथ कई ऐसे युवक भी शामिल थे, जो वर्षों पूर्व महाविद्यालय से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अब भी परिसर में सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैगिंग के दृष्टिकोण से जांच की मांग
जूनियर छात्रों का कहना है कि वरिष्ठ छात्रों का दायित्व नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना होता है, न कि उन पर किसी गतिविधि में शामिल होने का दबाव बनाना। नवप्रवेशी छात्र को उसकी इच्छा के विरुद्ध प्रदर्शन में बैठने के लिए विवश करने और बात न मानने पर हिंसा करने के कारण विद्यार्थियों ने मामले की निष्पक्ष जांच रैगिंग के दृष्टिकोण से भी कराने की मांग की है।

पूर्व छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध
महाविद्यालय की प्राचार्य सुषमा तिवारी के अनुसार कुछ पूर्व छात्र चलती कक्षा में प्रवेश कर नए विद्यार्थियों का परिचय ले रहे थे। शिक्षक के मना करने पर वे प्रदर्शन करने लगे और विद्यार्थियों को जबरन धरने पर बैठाने का प्रयास करने लगे। एक छात्र के इन्कार करने पर उससे मारपीट की गई। महाविद्यालय समिति ने उपद्रवी पूर्व छात्रों के परिसर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। बार काउंसिल से भी कड़ी कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है।


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि विधि महाविद्यालय में हुई इस घटना में पीड़ित छात्र के आवेदन पत्र के आधार पर आरोपी महेश साहू और उसके अन्य साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महाविद्यालय प्रबंधन ने भी छात्र के आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed