Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Employment registration will now be available at the Collectorate in Kondagaon
{"_id":"69207cefd76e8a5ca60f72d7","slug":"video-employment-registration-will-now-be-available-at-the-collectorate-in-kondagaon-2025-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव में अब कलेक्ट्रेट में मिलेगा रोजगार पंजीयन का लाभ, स्थानांतरण से लोगों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव में अब कलेक्ट्रेट में मिलेगा रोजगार पंजीयन का लाभ, स्थानांतरण से लोगों को मिली बड़ी राहत
कोंडागांव में जिला रोजगार पंजीयन कार्यालय अब डोंगरीगुड़ा लाइवलीहुड कॉलेज से स्थानांतरित होकर कोंडागांव कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होने लगा है। लंबे समय से छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों द्वारा उठाई जा रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कोंडागांव ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्व में रोजगार पंजीयन कार्यालय NH-30 और कलेक्टर कार्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर डोंगरीगुड़ा लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित था। दूर होने के कारण लोगों को पंजीयन कराने में समय और यात्रा—दोनों में असुविधा होती थी। खासकर छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कलेक्टर के आदेश के बाद अब रोजगार पंजीयन कार्यालय को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में, जिला पंचायत कार्यालय भवन के सामने स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे लोगों को रोजगार संबंधी दस्तावेजों के पंजीयन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए सीधे जिला मुख्यालय पहुंचना आसान हो गया है। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 नरेन्द्र बेलसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय का संचालन अब कलेक्ट्रेट परिसर से ही किया जा रहा है। रोजगार पंजीयन से जुड़े सभी कार्य यहीं होंगे, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं पल्ली गांव से अपनी बेटी के अध्ययन संबंधी दस्तावेजों का पंजीयन करवाने पहुंचे नरेश कुमार नेताम ने बताया कि वे पहले पुराने कार्यालय डोंगरीगुड़ा पहुंचे थे, जहां उन्हें नए स्थान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बेहद अच्छा कदम उठाया है। कार्यालय के जिला मुख्यालय में शिफ्ट होने से अब लोगों को आवश्यक कार्य कराने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।