{"_id":"6b0841bffc31fb27f90d9394","slug":"chhattisgarh-congress-holds-protect-the-constitution-march-in-raipur-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च; रायपुर में गूंजा 'वोट बचाओ-देश बचाओ' का नारा, निकली विशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च; रायपुर में गूंजा 'वोट बचाओ-देश बचाओ' का नारा, निकली विशाल रैली
Thu, 26 Nov 2026 07:59 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:59 PM IST
सार
ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा कि यह मार्च सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि हर छीने गये वोट का हिसाब लेने का शंखनाद है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज वोट रक्षक बनकर खड़ा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़: कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च के तहत रायपुर के गांधी मैदान में विशाल आमसभा की। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, एआईसीसी के सचिव एवं सह प्रभारी हरनाम सिंह, जितेन्द्र बघेल की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ता राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर गरजे।
विज्ञापन
ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा कि यह मार्च सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि हर छीने गये वोट का हिसाब लेने का शंखनाद है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज वोट रक्षक बनकर खड़ा है। रैली के समापन में अंबेडकर चौक पर संविधान बचाने और देश के नागरिको का मताधिकार को छीनने नहीं देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि संविधान बचाओ आंदोलन अभी जारी है। हमारी आवाज दिल्ली तक पहुंचना चाहिये। यह संविधान गरीबों की रोटी और मेहनती मजदूरों का पसीना और 140 करोड़ भारत के नागरिकों के सम्मान आदिवासियों के जमीन के साथ ही साथ यह आमजनता की तकदीर हैं। भाजपाइयों ने देश के संविधान को अपनी जागीर समझ लिया है। क्या संविधान किसी की बपौती है? वोट चोरी से हासिल किये बहुमत के अहंकार में मोदी सरकार देश के संविधान को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे है, जैसे चाहे वैसा कानून बना रहे है, सदन से विपक्ष को बाहर कर अनुचित संशोधन कर रहे है। मतदान का अधिकार छीना जा रहा है, लोगों का सम्मान, लोगों का मौलिक अधिकार उनके सम्मान के लिये यह हड़ताल है। सरकार से बड़ा संविधान होता है और कुर्सी से बड़ा देश का लोकतंत्र होता है। मैं आप लोगों से इतना ही कहना चाहूंगा कि आज देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के इस अभियान मे हमारे नेता और यहां बैठे हजारो कार्यकर्ता, कांग्रेस के विधायक और पदाधिकारी हम सब मिलकर संकल्प लेते है कि वर्तमान हालात को बदलकर ही दम लेंगे और 2028 में कांग्रेस का परचम लाहाराएँगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश भर में संविधान रक्षा मार्च चल रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बना, जिसमें आम नागरिको के अधिकार को सुरक्षित रखा गया है। संविधान रक्षा का मतलब है, सबके जीने का अधिकार, समता और समानता का अधिकार, स्वतंत्र रूप से सरकार चुनने का अधिकार, बोलने और अन्याय के खिलाफ लड़ने का अधिकार है। पूरे विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान वाला लोकतांत्रिक देश भारत देश है। संविधान के आधार पर सरकार बनती है, संविधान के आधार पर कानून बनती है, संविधान के आधार पर देश के नियम बनाये जाते है, लेकिन वर्तमान सरकार मनमानी कर रही है, अपने अनुकूल मतदाता चुन रही है। कांग्रेस के कार्यकालो में हमेशा हमारे संविधान का सम्मान हुआ, सदैव हमारे संविधान की रक्षा की गयी। संविधान को बचाने का काम हमेशा हम लोगों ने किया। मोदी सरकार पूरे देश में वोट चोरी से सत्ता हासिल कर रही है।
कांग्रेस आम जनता, किसानो के अधिकारो को बचाने की लिये लड़ाई लड़ रही है। हवाई अड्डे, पेट्रोलियम, पावर सेक्टर, रेल, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगो, पीएसयू को बेचने का काम वर्तमान सरकार कर रही है, हमे इन देश विरोधी ताकतो से लड़ना है। 2028 में हमारे नेता देश का कमान संभालेंगे, यह संकल्प हम लेते है। इस सरकार के अत्याचार के खिलाफ में बोलने का अधिकार छीन लिया गया है। यह सरकार डराने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार जल, जंगल, जमीन बेचने का काम कर रही है। इस जनविरोधी भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेकना है और देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत और हमारे दोनो नये प्रभारी सचिव हरनाम सिंह, जितेन्द्र बघेल, के नेतृत्व में बहुमत के साथ हम 2028 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सरकार बनायेंगे।
