Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
ChChhath Puja 2025: अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका और 'राम आएंगे'... फेम स्वाती मिश्रा छठ पूजा पर रायपुर में देंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
{"_id":"68f8d2e33b61182ed009a56d","slug":"video-chhath-puja-2025-atararashhataraya-lkagayaka-oura-rama-aaega-fama-savata-mashara-chhatha-paja-para-rayapara-ma-bthhaga-sama-2025-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2025: अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका और 'राम आएंगे'... फेम स्वाती मिश्रा छठ पूजा पर रायपुर में बांधेंगी समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2025: अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका और 'राम आएंगे'... फेम स्वाती मिश्रा छठ पूजा पर रायपुर में बांधेंगी समां
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार अक्टूबर 25 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष अक्टूबर 25 से अक्टूबर 28 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा। छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है। 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका और राम आएंगे... फेम स्वाती मिश्रा (मुंबई ) छठ गीतों के प्रस्तुति देंगी। वहीं छत्तीसगढ़ी लोकधारा के मशहूर कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। प्रयागराज के सोनाली एवं तरुण चोपड़ा टीम नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देगी। महादेव घाट पर 27 अक्टूबर को संध्या में महाआरती का आयोजन किया जायेगा । नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भी भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा । समिति जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों कि सफाई किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।