{"_id":"69c8e103001353f5c1086fd8","slug":"pandit-dhirendra-krishna-shastris-statement-watch-the-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4103079-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले-ये माता कौशल्या की धरती है, मैं हूं छत्तीसगढ़ का भांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले-ये माता कौशल्या की धरती है, मैं हूं छत्तीसगढ़ का भांचा
ऊर्जाधानी कोरबा आज भक्ति और जोश के दोहरे सैलाब में डूब गई.बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कोरबा आगमन किसी उत्सव से कम नहीं रहा.ढपढप के कथा स्थल पर जनसैलाब इस कदर उमड़ा कि तिल रखने की जगह नहीं बची। मंच संभालते ही बाबा ने जहाँ कोरबा के कोयले की ताकत बताई, वहीं धर्मांतरण करने वालों को खुले मंच से चेतावनी दे डाली.
कथा के पहले ही दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कोरबा शहर की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह शहर पूरे देश को रोशन करता है.उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर कोरबा वाले कोयला देना बंद कर दें, तो हमारे मध्य प्रदेश में बिजली नहीं जलेगी, वहाँ अंधेरा छा जाएगा.” इस बयान के साथ उन्होंने कोरबा वासियों का दिल जीत लिया.
“मैं छत्तीसगढ़ का भांचा हूँ”
भावुक होते हुए शास्त्री जी ने खुद को छत्तीसगढ़ का ‘भांचा’ (भांजा) बताया.उन्होंने कहा, “यह माता कौशल्या की धरती है और मैं यहाँ का भांचा हूँ, यहाँ मेरा पूरा अधिकार है.” उन्होंने कोरबा की जनता को ‘पागल’ कहकर संबोधित किया और उनके प्रेम को अद्भुत बताया। अपने संबोधन के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर अब तक का सबसे तीखा बयान दिया.आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मिशनरियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।