फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Molestation accused who escaped from Pasan police station custody arrested after three days,

कोरबा न्यूज: थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी रात में घर पहुंचता था, पुलिस ने आधी रात घेराबंदी कर पकड़ा

Sun, 27 Sep 2026 07:39 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 07:39 AM IST
सार

कोरबा के पसान थाने से शौचालय जाने के बहाने फरार हुआ छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन तक जंगल में छिपता रहा। रात में परिवार से मिलने घर आता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 सितंबर की आधी रात उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Molestation accused who escaped from Pasan police station custody arrested after three days,
थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पसान थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिन में जंगल में छिपा रहता था और रात के सन्नाटे में चोरी-छिपे अपने घर पहुंचता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 सितंबर की आधी रात उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी खीरचंद पिता रामचरण (40) पसान थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का पुराना मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। 22 सितंबर को पसान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था।

विज्ञापन

थाने में बैठाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसने शौचालय जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे जाने दिया, लेकिन वह शौचालय से वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर पुलिसकर्मी उसे तलाशने गए, लेकिन आरोपी थाने से फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने का अलग से अपराध दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। आसपास के जंगल, उसके घर और आने-जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।


पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन लाइव कक्षाएं, मिड-डे-मील पहले शिक्षक चखेंगे

पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद आरोपी एक दिन तक जंगल और आसपास के इलाकों में छिपता रहा। इसके बाद वह रात में गांव में सन्नाटा होने के बाद घर के पिछले रास्ते से करीब 11 बजे पहुंचता था। परिवार से मिलने के बाद सुबह करीब 3 बजे फिर जंगल की ओर निकल जाता था। आरोपी खेती-किसानी और मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर रहते हैं, जिनसे मिलने के लिए वह रोज रात में घर पहुंच रहा था।

इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रात के समय अपने घर आता है। सूचना के आधार पर 25 सितंबर की आधी रात पसान पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी की और छापा मारकर आरोपी खीरचंद को गिरफ्तार कर लिया। पसान थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि फरार आरोपी खीरचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed