{"_id":"69f9e3253ca1d365390e69b4","slug":"massive-fire-at-forest-depts-zoo-nursery-miscreants-suspected-animal-bird-life-at-risk-korba-news-c-1-1-noi1487-4245019-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba Fire: कोरबा की रिसदी नर्सरी में भीषण आग, कई एकड़ में फैले पेड़-पौधे जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Fire: कोरबा की रिसदी नर्सरी में भीषण आग, कई एकड़ में फैले पेड़-पौधे जलकर राख
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:53 PM IST
Link Copied
रिसदी स्थित वन विभाग की चिड़ियाघर नर्सरी में बुधवार को भीषण आग लग गई। मंगलवार दोपहर 4 बजे की घटना के बाद यह आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई एकड़ में फैल गई। काले धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रारंभिक तौर पर सामाजिक तत्वों की करतूत सामने आ रही है, वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नर्सरी में जानबूझकर आग लगाई गई है। लगभग 1 अप्रैल 2026 को भी इसी नर्सरी में आग लगने की घटना हो चुकी है। बार-बार आग लगने से विभाग भी सकते में है। आग लगने से नर्सरी क्षेत्र में रहने वाले पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं का जीवन खतरे में पड़ गया। आग की लपटें देख पक्षी घोंसले छोड़कर आसमान में उड़ते नजर आए। छोटे जीव-जंतु इधर-उधर भागते दिखे। कई कीमती पौधे और साल पुराने पेड़ जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
संसाधनों के अभाव में कर्मचारियों ने पेड़ की डालियों और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक नर्सरी को भारी नुकसान हो चुका था। काला धुआं और आग की लपटों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक माह में दूसरी बार आग लगना लापरवाही दर्शाता है।
नर्सरी में सुरक्षा गार्ड और अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम न होने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नर्सरी क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। लगातार आग की घटनाओं से पर्यावरण प्रेमियों में भी नाराजगी है। लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और नर्सरी को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।