Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
12-kg python swallows duck at Korba farmhouse, family shocked seeing enclosure, rescued and released safely
{"_id":"6a8e6bc37c18d203b00910b5","slug":"12-kg-python-swallows-duck-at-korba-farmhouse-family-shocked-seeing-enclosure-rescued-and-released-safely-korba-news-c-1-1-noi1487-4652339-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बाड़े में बत्तख को निगल रहा था 9 फीट का अजगर, नजारा देख सहमे घरवाले; सुरक्षित हुआ रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बाड़े में बत्तख को निगल रहा था 9 फीट का अजगर, नजारा देख सहमे घरवाले; सुरक्षित हुआ रेस्क्यू
कोरबा जिले के भूलसीडीह गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फार्म हाउस में पाले गए बत्तख को अजगर ने अपना शिकार बना लिया। बाड़े के अंदर अजगर को बत्तख को निगलते देख घर वालों के होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, हीरा उरांव ने अपने फार्म हाउस में तीन बत्तख पाल रखे हैं। रोज की तरह सुबह वह बत्तखों को दाना देने के लिए आवाज लगा रहे थे। दो बत्तख तो बाहर आ गए, लेकिन तीसरा बत्तख बाहर नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर जब हीरा उरांव ने बाड़े के अंदर झांक कर देखा तो नजारा देखकर वे दंग रह गए। एक विशाल अजगर ने बत्तख को जकड़ रखा था और उसे निगल रहा था।
घटना से घबराए हीरा उरांव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग से जुड़े वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही सारथी ने तुरंत अपनी टीम के सदस्य राजू बर्मन और राकेश मानिकपुरी को मौके के लिए रवाना किया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़ी सावधानी से अजगर का रेस्क्यू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। बाद में वन विभाग की मौजूदगी में उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने बताया कि बरसात के दिनों में अक्सर सांप और अजगर भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं। अजगर की वजह लगभग 12 किलो वजनी 9 फिट लंबाई अजगर था।और उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वन्यजीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि किसी घर, फार्म हाउस या गांव में सांप अथवा कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे नुकसान न पहुंचाएं। तत्काल वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें ताकि जीव को सुरक्षित बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।