Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Janjgir-Champa News
›
VIDEO : brother in law killed his daughter in law he was quarreling with his younger brother inebriated state in Janjgir Champa
{"_id":"676ac778e35cc61f7d038d8c","slug":"video-brother-in-law-killed-his-daughter-in-law-he-was-quarreling-with-his-younger-brother-inebriated-state-in-janjgir-champa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जांजगीर चांपा में जेठ ने की बहु की हत्या, नशे की हालत में छोटे भाई से कर रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जांजगीर चांपा में जेठ ने की बहु की हत्या, नशे की हालत में छोटे भाई से कर रहा था विवाद
जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका चांपा के खीरपारा में जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी के ऊपर लोहे की रॉड से सिर पर कई बार हमला कर हत्या की है। वही बीच बचाव में आई उसकी मां को भी गंभीर रूप से घायल हुई है जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीबन 5 बजे के आस पास, सूरज ठाकुर जोकि नशे का आदी है वह घर में आकर किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई मनोज ठाकुर के साथ विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद को बढ़ता देख मनोज की पत्नी सीमा ठाकुर विवाद को शांत करने पहुंची थी। जिसमें आक्रोश में आकर सूरज ठाकुर ने अपने पास रखे लोहे के रॉड से सिर के पीछे कई बार ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। जिससे सीमा ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच सूरज ठाकुर ने अपनी मां पर भी हमला कर दिया जिससे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो बच्चों से सिर से उठा माँ का हाथ
हत्या के बाद आरोपी सूरज ठाकुर मौके पर से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया गया है। वही आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतिका सीमा ठाकुर के 1 साल और 4 साल के दो मासूम बच्चे है जिनके सिर से अब मां का हाथ उठ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।