{"_id":"69109ba08fb7661e4e0df80f","slug":"video-a-sixth-grade-student-was-attacked-with-a-knife-in-sakti-district-two-suspects-were-arrested-2025-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ति जिले में 6वीं के छात्र पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, सप्राइज देने के बहाने घटना को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ति जिले में 6वीं के छात्र पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, सप्राइज देने के बहाने घटना को दिया था अंजाम
सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक 6वीं के छात्र के गले पर चाकू से 2-3 बार हमला कर और हाथ मुक्के से मारपीट के दो आरोपी गोकुल साहू 19 वर्ष, बादल सागर उर्फ शशी सागर 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चाकू को बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग बालक के माता द्रौपदी साहू ने 8 नवंबर को हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी मेरा नाबालिग पुत्र सरस्वती शिशु मंदिर में 6 वीं कक्षा में पढ़ाई करता है सुबह स्कूल गया हुआ था जहां दोपहर में छूटी होने के बाद घर वापस आ रहा था तभी हसौद के नकटा पार तालाब के पास गोकुल और बादल ने रुकवाकर तुम्हारे लिए सप्राइज होने की बात कही और आंखें बंद करने को कहा जिसपर आंख बंद करने के बाद गोकुल साहू ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से दो- तीन बार गला एवं हाथ में हमला किया और बादल ने पीछे से पकड़कर हाथ मुक्के से मारपीट की है। चोट आने पर अस्पताल में इलाज कराया गया है। जिसके आधार पर जांच की गई जिसमें आरोपी गोकुल साहू और बादल सागर जोकि भागने की फिराक में थे जिन्हें हसौद पुलिस हिरासत में लिए और घटना के संबंध में पूछने पर अपना जुर्म कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक की मूठ वाली चाकू को बरामद कर आर्म एक्ट की धारा जोड़ी गई जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।