Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
misdemeanor on pretext of marriage, after complaint accused was sent behind bars in Janjgir champa
{"_id":"6a69f9fba69c1c2b4e0c7a9b","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4554197-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"'विश्वास दिलाकर बनाया शिकार': शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'विश्वास दिलाकर बनाया शिकार': शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
सक्ती जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर युवती का विश्वास जीतने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर में दर्ज शिकायत के आधार पर शुरू हुई जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पहले बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी विशाल वर्मा ने शादी का भरोसा दिलाकर सक्ती क्षेत्र के एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सक्ती थाना क्षेत्र की होने के कारण केस डायरी वहां भेजी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त कर लिया।
आरोपी विशाल वर्मा (28), निवासी वार्ड क्रमांक-7, मस्जिद के पीछे, सक्ती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।