{"_id":"6a4f9e3e4f36dd7cd600d75a","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4483082-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती में युवक पर हमला: स्टेशन के पास कटर से किया वार; हालत गंभीर, हिरासत में एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती में युवक पर हमला: स्टेशन के पास कटर से किया वार; हालत गंभीर, हिरासत में एक आरोपी
सक्ती जिला मुख्यालय में बुधवार देर रात स्टेशन के पास विवाद में अज्ञात युवक ने एक युवक पर कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान वार्ड क्रमांक 4 निवासी साहिल उर्फ भोंगा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, साहिल अपने कुछ परिचितों के साथ स्टेशन गया हुआ था, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने साहिल पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले के बाद साहिल गंभीर रूप से घायल होकर एक होटल मे घुस गया। घटना देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना की वजह क्या है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।