{"_id":"6978c5c93ce9dcec290560ad","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3884770-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Congress Protest: कांग्रेस की तैयारी, कल धान खरीदी को लेकर SDM कार्यालय जांजगीर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Protest: कांग्रेस की तैयारी, कल धान खरीदी को लेकर SDM कार्यालय जांजगीर का घेराव
जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी में राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने 28 जनवरी को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय जांजगीर का घेराव करने का ऐलान किया है। इस घेराव में विधायक व्यास कश्यप सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।
विधायक व्यास कश्यप ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में हजारों किसान ऐसे हैं जिनके धान की बिक्री अभी तक नहीं हो सकी है। इनमें वे किसान भी शामिल हैं जिनका टोकन कटा है, सत्यापन हुआ है, या जिनका एग्री-पोर्टल पर रकबा पंजीयन हो चुका है। विधायक के कार्यालय में भी किसान टोकन न कटने और एग्री-टेक पोर्टल पर पंजीयन न होने जैसी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। धान खरीदी के लिए केवल 4 दिन शेष रह गए हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
हक की लड़ाई लड़ने की अपील
किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय जांजगीर पर कांग्रेस पार्टी के घेराव में शामिल होना चाहिए। यह आंदोलन किसानों की मेहनत का फल दिलाने और भाजपा सरकार को हर एक धान का दाना खरीदने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।