Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
1000-liters-illegal-diesel-seized-in-katra-forest-three-accused-arrested-15-lakh-property-seized
{"_id":"6abd1f0fa704c3df840180f5","slug":"1000-liters-illegal-diesel-seized-in-katra-forest-three-accused-arrested-15-lakh-property-seized-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4783280-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटरा जंगल में 1000 लीटर डीजल से भरी पिकअप पकड़ी, आगे-आगे चल रही थी आर्टिगा; 15 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा जंगल में 1000 लीटर डीजल से भरी पिकअप पकड़ी, आगे-आगे चल रही थी आर्टिगा; 15 लाख की संपत्ति जब्त
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल के भंडारण और परिवहन के खिलाफ बलौदा-अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कटरा जंगल के रास्ते करीब 1000 लीटर डीजल जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक डीजल को पिकअप वाहन के पीछे बने लोहे के टैंकर में छिपाकर ले जाया जा रहा था, जबकि एक आर्टिगा कार आगे-आगे चल रही थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डीजल परिवहन में इस्तेमाल पिकअप और आर्टिगा कार समेत करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-15-डीएल-6268 के पीछे डाले में बने लोहे के टैंकर में अवैध रूप से डीजल भरकर हरदीबाजार रोड की ओर ले जाया जा रहा है। इसके आगे आर्टिगा कार क्रमांक सीजी-10-एडी-8114 चल रही थी।
सूचना के आधार पर एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटरा जंगल पहुंचकर दोनों वाहनों की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की।
लोहे के टैंकर में मिला 1000 लीटर डीजल
तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में लगे लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई है। पुलिस के मुताबिक वाहन में सवार नरेश कुमार भारती, भीमसिंह गोंड और रामनरेश प्रजापति डीजल के परिवहन और भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
पुलिस ने भीमसिंह गोंड के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन और करीब 1 लाख रुपये का डीजल जब्त किया। वहीं नरेश कुमार भारती के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत की आर्टिगा कार बरामद की गई। इस तरह पुलिस ने वाहनों और डीजल सहित कुल करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। बरामद डीजल को वाहन के अंदर ही सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश भारती (34), निवासी सरईताल बुड़गहन, थाना बलौदा, भीमसिंह गोंड (43), निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा और रामनरेश प्रजापति (31), निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने अवैध ईंधन के भंडारण और परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।