{"_id":"6978bd5a87b057924e002a42","slug":"forest-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-3884440-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मरवाही में दिखा दुनिया का सबसे बेखौफ जानवर हनी बेजर, इलाके में मची सनसनी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मरवाही में दिखा दुनिया का सबसे बेखौफ जानवर हनी बेजर, इलाके में मची सनसनी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मरवाही वन मंडल के अंतर्गत उसाड़ गांव से लगे नयाटोला इलाके में मंगलवार शाम एक दुर्लभ वन्य जीव हनी बैजर (रैटल) देखे जाने से क्षेत्र में कौतूहल और भय का माहौल बन गया। अलग बनावट और आक्रामक स्वभाव के कारण यह जीव ग्रामीणों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हनी बैजर के गांव के समीप दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए हनी बैजर को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।
इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। मामले को लेकर मरवाही वन मंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि हनी बैजर एक दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है, जो सामान्यतः घने जंगलों में पाया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि भविष्य में इस तरह का कोई वन्य जीव दिखाई दे तो स्वयं हस्तक्षेप न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।