फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Top News today: Sudhanshu Trivedi attack on Rahul Gandhi

रायपुर की बड़ी खबरेंः 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को मिली स्वीकृति, सुधांशु का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Fri, 30 Oct 2026 08:26 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 08:26 PM IST
सार


आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, छह शहरों में कई ठिकानों पर एक साथ छापे, फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएगी सरकार,अब 5 घंटे में पहुंचेंगे जशपुर से रायपुर,प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को मिली स्वीकृति शामिल रहीं। 

विज्ञापन
Raipur Top News today: Sudhanshu Trivedi attack on Rahul Gandhi
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

1. सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला: बोले- भारत की तरक्की रोकने की हो सकती है साजिश
विज्ञापन

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अभी ग्लोबल स्टेज पर एक बहुत असरदार मौजूदगी के तौर पर उभर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी में, हम सबसे तेज़ी से बढ़ रहे हैं। यह बहुत मुमकिन है और असल में, यह बात सब जानते हैं कि दुनिया की अलग-अलग ताकतें इसे पसंद न करें। पढ़ें पूरी खबर



2. छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़: इन मामलों में ईडी, ईओडब्ल्यू और एसीबी की जांच तेज, छह शहरों में कई ठिकानों पर एक साथ छापे, जानें
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला, कोल लेवी और डीएमएफ मामले की जांच के बीच ईडी, ईओडब्ल्यू और एसीबी ने शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, राजिम और कोरबा में कई मवेशियों पर दबिश दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



3. छत्तीसगढ़ में तूफान 'अर्नब' का कहर: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएगी सरकार, किसानों को मिलेगी राहत
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से फसलों को हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन




4. Exclusive: रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर,अब 5 घंटे में पहुंचेंगे जशपुर से रायपुर
छत्तीसगढ़ को जल्द ही एक और नई फोरलेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने वाली है। इससे प्रदेश की अर्थव्यस्था को गति मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ और झारखंड के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर




5. रायपुर: किसान हित में साय सरकार का बड़ा फैसला; प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को अधिक आसान बनाने के लिये बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और कम समय में वो अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसके लिये राज्य सरकार ने प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed