फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Farmers must report crop damage caused by Cyclone 'Arnab' within 72 hours; Agriculture Department issues advis

धमतरी: फसल नुकसान पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना, तभी मिलेगा बीमा क्लेम का लाभ; कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 30 Oct 2026 08:58 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 08:58 PM IST
Farmers must report crop damage caused by Cyclone 'Arnab' within 72 hours; Agriculture Department issues advis
धमतरी जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हुई असामयिक बारिश और फसलों को नुकसान की आशंका के बीच कृषि विभाग ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों से अपील की है कि वे फसल को हुए नुकसान की जानकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर बीमा कंपनी तक पहुंचाएं, ताकि नियमानुसार बीमा क्लेम का लाभ मिल सके।

उप संचालक कृषि मोनेश ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति होने पर किसानों को घटना के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 (कृषि रक्षक पोर्टल) पर सूचना दर्ज करानी होगी। सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी द्वारा 10 दिनों के भीतर सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाएगा और आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।

खड़ी और कटी हुई फसल के नुकसान पर अलग-अलग प्रावधान
कृषि विभाग के अनुसार, खेत में खड़ी फसल में जलभराव या अन्य प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर बीमा दावा भुगतान की गणना योजना के प्रावधानों के अनुसार फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर की जाएगी। वहीं, कटाई के बाद खेत या खलिहान में रखी धान की फसल (करपा) को नुकसान होने पर अधिकतम 14 दिनों तक बीमा सुरक्षा का प्रावधान है।

शिकायत दर्ज कराने से पहले रखें ये जानकारियां
किसानों को टोल फ्री नंबर 14447 पर नुकसान की सूचना देते समय कुछ जरूरी जानकारियां और दस्तावेज अपने पास रखने होंगे। इनमें किसान का नाम और मोबाइल नंबर, गांव, तहसील एवं जिले का नाम, खसरा नंबर, बीमित फसल का नाम, बीमा पॉलिसी नंबर, फसल नुकसान का विवरण और नुकसान की तारीख शामिल हैं। इन जानकारियों से शिकायत दर्ज कराने और आगे की प्रक्रिया में सुविधा होगी।

फसल नुकसान की फोटो-वीडियो बनाएं, अधिकारियों को भी दें सूचना
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि तूफान और बारिश से फसल प्रभावित होने पर घबराएं नहीं। नुकसान होने पर तत्काल राजस्व विभाग के पटवारी और कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को जानकारी दें। साथ ही खेत में खड़ी या काटी गई फसल के नुकसान की फोटो और वीडियो सुरक्षित रखें। खलिहान में रखी कटी हुई फसल को पॉलीथिन से ढंककर सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह भी दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर दर्ज कराना बेहद जरूरी है। निर्धारित समयसीमा में सूचना नहीं देने पर किसान बीमा क्लेम के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसलिए प्रभावित किसान बिना देरी किए बीमा कंपनी और संबंधित अधिकारियों को नुकसान की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: माटीकला महोत्सव में महिलाओं ने भी लगाए स्टॉल, किया हुनर का प्रदर्शन

30 Oct 2026

यमकेश्वर में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, कांग्रेसियों ने सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन

30 Oct 2026

VIDEO: लखनऊ में रिमझिम बारिश का दौर जारी, लोगों को हुआ ठंड का एहसास

30 Oct 2026

VIDEO: पंचगव्य तथा आयुर्वेद की मानव स्वास्थ्य में भूमिका पर आयोजित कार्यक्रम

30 Oct 2026

VIDEO: अंबालीका इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

30 Oct 2026
विज्ञापन

टोहाना-रतिया रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा, 6 शोरूम ध्वस्त

30 Oct 2026

निवेश कुंभ में विशेषज्ञों ने बताए निवेश के बेहतर विकल्प, वित्तीय प्रबंधन पर की चर्चा

30 Oct 2026
विज्ञापन

जालंधर में धमकी के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

30 Oct 2026

मोगा में फाइबर ऑप्टिक्स के जनक नरेंद्र सिंह कपानी का 100वां जन्मदिन मनाया गया

शिमला: गेयटी थिएटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू, मंडला और मधुबनी आर्ट के चित्र बने आकर्षण

30 Oct 2026

एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले, 20 नवंबर को होगा जनरल इजलास

30 Oct 2026

रामपुर के कुमसू मंदिर में जलयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू, सात दिन तक गूंजेंगे भक्ति के स्वर

30 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में रोडवेज बस स्टॉप बना कार स्टैंड, बाहर से ही निकल जाती हैं बसें

30 Oct 2026

घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, विरोध करने पर किशोर को पीटा; VIDEO

30 Oct 2026

विकास खंड परिसर में कृषि सम्मेलन का बैनर फाड़ने का आरोप, चौकीदार ने दी तहरीर; VIDEO

30 Oct 2026

चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने खुद मैदान में उतरे डीएम; VIDEO

30 Oct 2026

सोलन: अर्की में राज्य स्तरीय छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू, 12 जिलों के 700 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

30 Oct 2026

मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर भाषण प्रतियोगिता, दीक्षा ठाकुर ने हासिल किया पहला स्थान

30 Oct 2026

अलीगढ़ में मौसम बिगड़ा

30 Oct 2026

अलीगढ़ में निकली सालासर बालाजी ध्वजा यात्रा

30 Oct 2026

हाथरस जंक्शन के कैलौरा ओवरब्रिज घटिया निर्माण को लेकर धरना जारी

30 Oct 2026

नगर निगम शिमला कर्मचारियों को मिलेगा पांच फीसदी डीए, दिवाली पर महिलाओं के उत्पादों की बिक्री में भी करेगा मदद

30 Oct 2026

सादाबाद में जुए के अड्डे पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

30 Oct 2026

हाथरस एसपी ने पीईटी परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

30 Oct 2026

सोलन: यूरोकिड्स में हैलोवीन पार्टी, डरावनी वेशभूषा में सजे बच्चों ने लिया कार्यक्रम का आनंद

30 Oct 2026

कुल्लू: मिड-डे मील वर्कर्स को 12 महीने का मानदेय देने की मांग, श्यामा ने अधिसूचना पर उठाए सवाल

30 Oct 2026

अलीगढ़ में पुलिस की पैदल गश्त, कार्रवाई

30 Oct 2026

नोएडा: चाइल्ड पीजीआई में जल्द शुरू होगी किडनी की बायोप्सी, तैयार की जा रही लैब

30 Oct 2026

फरीदाबाद: रुक-रुककर हो रही बारिश से बल्लबगढ़ अनाज मंडी में भीगी धान की बोरियां

30 Oct 2026

कोटकपूरा में 1 नवंबर को होगी यूथ रन-2026 मैराथन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed