फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   The police have arrested 6 accused for cheating lakhs of rupees by pawning fake gold by posing as genuine gold

दुर्ग: नकली सोने की पत्तियां गिरवी रखकर लाखों की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 09:00 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:00 PM IST
The police have arrested 6 accused for cheating lakhs of rupees by pawning fake gold by posing as genuine gold
दुर्ग जिले में ज्वेलर्स कारोबारियों को निशाना बनाकर नकली सोने की पत्तियों को असली बताकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली सोने की पॉलिश वाली पत्तियां, असली सोने की पत्ती, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोटरसाइकिल, ज्वेलर्स की रसीदें और ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपियों ने दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद सहित अन्य जिलों में भी इसी तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

15.93 लाख रुपये लेकर थमा दी नकली सोने की पत्तियां
मामला पाटन थाना क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स का है। दुकान संचालक आनंद सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 सितंबर 2026 को ओमी सिंह और लाखन सिंह नाम के दो व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचे थे। आरोपियों ने करीब 180 ग्राम वजन की 18 कैरेट सोने की पत्तियां असली बताकर गिरवी रखीं और इसके बदले दुकान संचालक से 15 लाख 93 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके अलावा आरोपी दुकान से तीन सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी चांदी की पायल भी उधारी में लेकर चले गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों ने एक सप्ताह के भीतर ब्याज सहित पूरी रकम वापस करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी जब रकम वापस नहीं हुई तो ज्वेलर्स संचालक को संदेह हुआ।

जांच में खुला नकली सोने का राज
संदेह होने पर दुकान संचालक ने गिरवी रखी गई सोने की पत्तियों की जांच कराई। जांच में पता चला कि पत्तियों में केवल 10 प्रतिशत सोना था, जबकि करीब 90 प्रतिशत अन्य धातु मिली हुई थी। इसके बाद ज्वेलर्स संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

चटाई बेचने के बहाने बनाते थे पहचान
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान के अलवर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और अलग-अलग राज्यों के कस्बों एवं ग्रामीण इलाकों में घूमकर ज्वेलर्स कारोबारियों को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य शुरुआत में चटाई बेचने के बहाने इलाके में घूमते थे। इसी दौरान वे स्थानीय ज्वेलर्स से संपर्क कर धीरे-धीरे उनका विश्वास जीतते थे। पहले गिरोह के सदस्य असली सोने की अंगूठी या अन्य आभूषण गिरवी रखते और तय समय पर रकम वापस कर देते थे। इससे ज्वेलर्स का उन पर भरोसा बढ़ जाता था। इसके बाद मौका देखकर वे दोबारा दुकान पर पहुंचते और असली सोने के साथ नकली सोने की पत्तियां मिलाकर बड़ी रकम हासिल कर लेते थे। नकली पत्तियों पर सोने की पॉलिश की गई थी, जिसके कारण पहली नजर में उनकी पहचान करना मुश्किल होता था।

बालोद में 25 लाख की ठगी की कोशिश से मिला सुराग
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालोद जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध एक ज्वेलर्स के यहां नकली सोना गिरवी रखकर करीब 25 लाख रुपये लेने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य राजनांदगांव में किराये के मकान में ठहरे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ आरोपी ट्रेन से फरार हो गए।

नागपुर रेलवे सुरक्षा बल की मदद से पकड़े गए आरोपी
फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को भी दी। इसके बाद नागपुर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

छह आरोपी गिरफ्तार, लाखों की सामग्री बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में श्याम सिंह उर्फ लाखन नायक, गोविंद नायक उर्फ गिरीराज, प्रहलाद नायक, अर्जुन नायक, राजबती नायक और मंजू नायक शामिल हैं। सभी आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 नकली सोने की पॉलिश वाली पत्तियां, एक असली सोने की पत्ती, मोटरसाइकिल, नकदी, ज्वेलर्स की रसीदें और अन्य सामग्री बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियों ने दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद सहित अन्य जिलों में भी ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने अब तक करीब 19.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एक्टर कशिश सलूजा पहुंचे शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव, पंचायत ने किया सम्मानित

06 Oct 2026

राजस्थान पुलिस: जोधपुर में 1418 नव आरक्षकों ने ली पुलिस सेवा की शपथ, 10 जवानों को पदक से किया सम्मानित

06 Oct 2026

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

06 Oct 2026

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट, 85% मतदान की उम्मीद जताई

06 Oct 2026

श्रद्धा-उत्साह से शुरू हुआ बाबा बुड्ढा साहिब जी का जोड़ मेला

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन का मार्च: राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के अन्य नेता आकाशवाणी के परिसर में बैठे, पुलिस ने रोका

06 Oct 2026

गाजियाबाद: वायु सेना दिवस से पहले रिहर्सल में दिखी महिला टीम ने की थ्री नॉट थ्री ड्रिल

06 Oct 2026
विज्ञापन

शाहजहांपुर: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपाइयों ने दिया धरना

06 Oct 2026

चंबा: 'मेरा वोट, मेरा अधिकार' अभियान के तहत कांग्रेस ने उठाए मतदाता सूची और SIR पर सवाल

06 Oct 2026

धर्मशाला में दशहरा मेले की तैयारियां तेज, हरियाणा से पहुंचे 25 कारीगर; लंका से रावण तक बनेंगे पुतले

06 Oct 2026

ऊना: अंब कॉलेज में छात्र केंद्रीय परिषद का शपथ ग्रहण समारोह, अलीशा ने संभाला अध्यक्ष पद

06 Oct 2026

दिनेश आर्य ने किया राज्यसभा के नामांकन, सुनिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

06 Oct 2026

राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद सुनिए क्या बोले दिनेश आर्य

06 Oct 2026

राजस्थान: धनतेरस के चलते बदला चुनावी शेड्यूल, जानें कब-कब होगा मतदान

06 Oct 2026

VIDEO: यमुना की गोद में कुदरत का खजाना... 200 से ज्यादा प्रजातियां मिलीं, घड़ियाल-डॉल्फिन समेत दुर्लभ जीवों का बसेरा

06 Oct 2026

VIDEO: डेंगू-मलेरिया के 11 मरीज मिले, 28 घरों में लार्वा

06 Oct 2026

VIDEO: मांसपेशियों-सिर में दर्द, बुखार-खांसी से लोग बेहाल

06 Oct 2026

VIDEO: नाले-झाड़ियों में मिला नकली-एक्सपायर दवाओं का जखीरा

06 Oct 2026

हमीरपुर: सुनील शर्मा बिट्टू बोले- जीत का जज्बा रखें, लेकिन हार से कभी न घबराएं

VIDEO: प्रसूता की मौत के मामले में जांच समिति ने भेजे नोटिस

06 Oct 2026

हमीरपुर: 'वोट बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान में लंबलू से बस्सी तक निकली रैली

बस्ती: पीएमएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

06 Oct 2026

Video: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, बृजेश पाठक ने बढ़ाया उत्साह

06 Oct 2026

कुल्लू-लाहौल दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पतलीकूहल में करेंगे जनसभा

06 Oct 2026

Baghpat: अजय यादव की हत्या: परिजनों ने कहा- आरोपियों का एनकाउंटर होने तक शव नहीं ले जाएंगे

06 Oct 2026

जगरांव के एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, एक साल पुराने केस को रद्द करवाने की मांग

06 Oct 2026

दिनेश आर्य ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन, सीएम धामी बोले-सामान्य कार्यकर्ता को मौका मिलना बड़ी मिसाल

06 Oct 2026

मोहाली में पीपीएस बहाली की मांग पर नाइपर कर्मचारियों का आंदोलन तेज, भूख हड़ताल शुरू

06 Oct 2026

खून से लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र-, नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग

06 Oct 2026

Video: संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बोले- सपने देखना बुरी बात नहीं है पर इन सपनों में जान नहीं

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed