फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham Leopard Enters Hospital Women Restroom Injures Woman Captured After five Hours

कवर्धा: अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू

Tue, 06 Oct 2026 08:03 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 08:03 AM IST
Kabirdham Leopard Enters Hospital Women Restroom Injures Woman Captured After five Hours
कवर्धा शहर के बीचोंबीच स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के महिला शौचालय में सोमवार सुबह तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के हमले में एक महिला को चोटें भी आईं। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों की आवाजाही रोक दी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका। उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे भोरमदेव अभयारण्य में छोड़ दिया गया।

घटना की सूचना वन विभाग को सुबह करीब 10 बजे मिली। वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर परिसर में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इस दौरान तेंदुए के हमले में घायल महिला का उपचार कराया गया। वन विभाग के अनुसार, नियमानुसार महिला को मुआवजा दिया जाएगा। तेंदुए की खबर फैलते ही अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वन विभाग और पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रखा और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ने के लिए बिलासपुर से विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई।

2:55 बजे डार्ट लगते ही काबू में आया तेंदुआ
विशेषज्ञों ने अस्पताल की स्थिति और तेंदुए की गतिविधियों का आकलन करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर करीब 2:55 बजे ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद उसे सावधानी से सुरक्षित पिंजरे में रखकर लालपुर नर्सरी ले जाया गया। रेस्क्यू किया गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब 6 वर्ष बताई गई है।

ये भी पढ़ें-  महापौर जी ये कैसी शिफ्टिंग?: रायपुर नगर निगम ने बिना मूलभूत सुविधाओं के ही शिफ्ट कर दिया भाठागांव हॉट बाजार

लालपुर में स्वास्थ्य जांच, शाम 6 बजे भोरमदेव में छोड़ा
लालपुर नर्सरी में पशु चिकित्सकों ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक उपचार दिया। इसके बाद शाम करीब 6 बजे उसे भोरमदेव अभयारण्य में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास जाने या भीड़ लगाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रामीणों ने खोली ‘हर घर नल’ की हकीकत, कंपनी को नोटिस

06 Oct 2026

पानीपत: मनमोहन नगर में अवैध शराब पिलाने के विरोध पर खूनी संघर्ष, तीन गोलियां चलीं

06 Oct 2026

फाइनेंस कंपनी के किश्त की आड़ में चालकों से मारपीट कर वाहन छिनने वाले तीन गिरफ्तार

06 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

06 Oct 2026

डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत

06 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

06 Oct 2026

अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में एमएलसी तारिक मंसूर यह बोले

05 Oct 2026
विज्ञापन

देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सात आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

05 Oct 2026

VIDEO: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

05 Oct 2026

VIDEO: युवक को लात-घूंसों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

VIDEO: चेन स्नेचिंग में आगरा का आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: लेखपाल ने आत्महत्या के बाद यमुना में बहा दी प्रेमिका की लाश

05 Oct 2026

VIDEO: भाजपा नेता के फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, हत्या का शक

05 Oct 2026

VIDEO: खेत से मिट्टी उठाने पर खूनी संघर्ष, युवती की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ग्वालियर में मजदूरी के रुपये मांगने पर आगरा के मजदूर की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर

05 Oct 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर होमगार्ड के बेटे पर हमला

05 Oct 2026

VIDEO: महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे ससुरालवाले, मायके पक्ष ने बोला लाठी-डंडों से हमला

05 Oct 2026

VIDEO: गाय बांधने पर विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

05 Oct 2026

VIDEO: ट्यूबवेलों से केबल चोर, जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

VIDEO: एक्सप्रेस-वे पर कार को बचाने के प्रयास में बैरियर से टकराया ट्रक

05 Oct 2026

VIDEO: वाटरवर्क्स चौराहे पर पकड़ी 55 लाख की चरस, दो गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

05 Oct 2026

VIDEO: लूट के विरोध पर की थी दिव्यांग महिला की हत्या, गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: निबोहरा क्षेत्र में मकान से जेवर, चार ट्यूबवेलों से केबिल चोरी

05 Oct 2026

VIDEO: थार सवारों ने रंगबाजी में की गाली गलौज, प्राथमिकी

05 Oct 2026

VIDEO: मामा के घर से गहनों का बैग चुराया, 24 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

05 Oct 2026

VIDEO: खेत में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी

05 Oct 2026

VIDEO: रिहाई पर जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed