{"_id":"68551542203bed8f8d0a48a3","slug":"video-villager-locked-the-main-gate-of-the-school-demanding-the-removal-of-the-teacher-in-dhamtari-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में ग्रामीणों ने स्कूल के मेन गेट में जड़ा ताला, शिक्षक को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में ग्रामीणों ने स्कूल के मेन गेट में जड़ा ताला, शिक्षक को हटाने की मांग
धमतरी शहर से लगे ग्राम लोहरसी के पालक और ग्रामीणों ने हाई स्कूल खुलने से पहले में मेन गेट में ताला जड़ दिया और स्कूल के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। स्कूल में खराब रिजल्ट को लेकर पालक और ग्रामीण गणित विषय की शिक्षिका को हटाने की मांग कर रहे है।इस दौरान प्रदर्शन की सूचना पर डीईओ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के चलते शिक्षक और बच्चे करीब 2 घंटे तक स्कूल के बाहर खड़े रहे...पालक और ग्रामीणों ने बताया कि कक्षा दसवीं का रिजल्ट बेहद खराब आया है। करीब 80 फ़ीसदी बच्चे फेल हो गए है।शाला प्रबंधन विकास समिति का कहना है कि गणित की शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने के लिए गाइड का सहारा लेती है।
गणित शिक्षिका की पढ़ाई गुणवत्ता हीन है।जिसका असर बच्चों के पढ़ाई पर पढ़ रहा है।जिसको लेकर प्राचार्य को कई बार शिकायत करने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया।साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी मामले की शिकायत की गई थी।लेकिन अब तक कुछ कार्रवाई नहीं हुआ।जिससे पालक और ग्रामीण काफी आक्रोशित है।जिसके चलते ग्रामीण आज शुक्रवार को स्कूल के मेन गेट में ताला लगाकर धरने पर बैठ गए और गणित के शिक्षिका को हटाने की मांग की गई है।फिलहाल शिक्षा विभाग के आश्वासन के बाद पालक और ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।