{"_id":"679cda5b41240ce55c00b26e","slug":"video-newly-married-woman-was-killed-when-dowry-demand-was-not-met-three-arrested-in-dhamtari","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, तीन गिरफ्तार
धमतरी में सरकार के तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी समाज मे आज भी कुछ दहेज के दानव मौजूद है। जो दहेज के नाम पर जान लेने से भी पीछे नहीं हटते। कुछ ऐसा ही मामला धमतरी जिले में आया है। जहां एक नवविवाहिता को दहेज की बात को लेकर पति और उसके सास-ससुर ने मौत के घाट उतार दिया। भखारा थाना पुलिस ने इस मामले में मृतिका के पति और सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि अप्रैल 2024 में मृतिका नोमेश्वरी साहू की शादी ग्राम डोम निवासी तिजेंद्र साहू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही मृतिका के पति और सास ससुर दहेज कम लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। वही 26 जनवरी 2025 को इसी बात को लेकर मृतिका के पति और सास ससुर ने उसकी हत्या कर दिया और घटना को फांसी का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने मृतका के पति और सास ससुर को हिरासत को लेकर कड़ाई से पूछताछ किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने दहेज की बात को लेकर हत्या करना स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।