{"_id":"6a4fbddc3df1043fb501a82b","slug":"love-affair-leads-to-murder-accused-arrested-for-killing-wifes-lover-with-an-axe-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4484481-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG: पत्नी के प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत, प्रेमी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार; हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पत्नी के प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत, प्रेमी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार; हत्या का खुलासा
धमतरी पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा किया है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पति ने पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी पूर्णिमा सोरी (31), निवासी ग्राम बाजार कुर्रीडीह, का पिछले लगभग एक वर्ष से शंकर सूर्यवंशी, निवासी नगरी तहसील दलौदा, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश), के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शंकर सूर्यवंशी समय-समय पर पूर्णिमा सोरी से मिलने उसके गांव आता-जाता था।
करीब 15 दिन पहले पूर्णिमा सोरी अपनी दो बच्चियों के साथ शंकर सूर्यवंशी के घर गई थी और चार-पांच दिन वहां रहने के बाद वापस अपने घर लौट आई थी। आठ जुलाई को शंकर सूर्यवंशी फिर से पूर्णिमा सोरी से मिलने उसके घर पहुंचा। रात में भोजन करने के बाद पूर्णिमा सोरी, उसका पति योगेंद्र सोरी, दोनों बच्चे और शंकर सूर्यवंशी एक ही हॉल में सो गए।
इसी दौरान 8 और 9 जुलाई की दरम्यानी रात योगेंद्र सोरी ने पत्नी के प्रेमी शंकर सूर्यवंशी के गले पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर सूर्यवंशी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।