फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Interstate Cannabis Smuggling Foiled two Madhya Pradesh Youths Arrested with 11.33 kg Ganja in Chhattisgarh

उड़ीसा से एमपी के रास्ते गांजा तस्करी?: धमतरी में बस से 11.33 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार, जानिए मामला

Wed, 16 Sep 2026 08:56 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 08:56 PM IST
सार

धमतरी के बोराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने यात्री बस से गांजा तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा से धमतरी आ रही बस की बैरियर नाके पर जांच के दौरान दोनों के कब्जे से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
Interstate Cannabis Smuggling Foiled two Madhya Pradesh Youths Arrested with 11.33 kg Ganja in Chhattisgarh
बोराई थाना क्षेत्र पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धमतरी जिले में गांजा तस्करी का एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने बस से गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ऑपरेशन निश्चय के तहत चल रहा अभियान
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग और अभियान चला रही है। एसपी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बोराई थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन


उड़ीसा से धमतरी आ रही बस की जांच
बताया गया कि बोराई थाना प्रभारी और थाना स्टाफ की ओर से बैरियर नाका के पास संदिग्ध वाहनों और यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उड़ीसा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम निखिल वर्मा (26) और मोहित गोदरा (28) बताया। दोनों थाना सतवास, जिला देवास (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सरकारी फंड के इस्तेमाल पर रियल-टाइम निगरानी: छत्तीसगढ़ में नया मॉडल मंजूर; जानें कैसे बदलेगी व्यवस्था?

2.20 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 11.33 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब दो लाख 20 हजार रुपये बताई गई है, सहित अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed