{"_id":"69552dbb0a943d856d0efeaa","slug":"video-mobile-found-during-search-at-balod-district-jail-2025-12-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: जेल में मिला मोबाइल, हत्या की साजिश का खुलासा, अब प्रशासन पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: जेल में मिला मोबाइल, हत्या की साजिश का खुलासा, अब प्रशासन पर उठे सवाल
बालोद जिला जेल में जांच के दौरान मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया है। साइबर सेल और बालोद पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल में तलाशी अभियान चलाकर मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने फोन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जेल के अंदर मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जेल को सुधार गृह के रूप में माना जाता है, लेकिन उसी के भीतर से मोबाइल बरामद होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, साइबर सेल और पुलिस की टीम हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष पर हमले की साजिश की जांच कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश निर्मलकर को रिमांड पर लिया था। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि जेल के अंदर मोबाइल छिपाकर रखा गया है। जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जब बैरक नंबर-6 की तलाशी ली तो मिट्टी के ढेर में दबा छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ।बताया जा रहा है कि यह मोबाइल आदतन अपराधी अश्विनी डड़सेना का था, जो जेल में धोखाधड़ी के प्रकरण में बंद है। उसी ने जेल के अंदर से हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष की हत्या की साजिश रची थी। एक दिसंबर को सुपारी लेकर गए बदमाश जिलाध्यक्ष की हत्या तो नहीं कर पाए, लेकिन उनकी कार को आग के हवाले कर दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड अश्विनी डड़सेना सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।