{"_id":"69f8d10a4e81e14f86048cf4","slug":"three-accused-of-robbing-a-passerby-for-liquor-arrested-sent-to-jail-balod-news-c-1-1-noi1492-4243925-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद लूटकांड: शराब के लिए पैसों की कमी पड़ी भारी, तीन दोस्तों ने राहगीर को चाकू दिखाकर लूटा; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद लूटकांड: शराब के लिए पैसों की कमी पड़ी भारी, तीन दोस्तों ने राहगीर को चाकू दिखाकर लूटा; गिरफ्तार
बालोद में शराब पीने के लिए पैसों की कमी होने पर तीन दोस्तों ने मिलकर चाकू की नोंक पर एक राहगीर को लूट लिया। बालोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई चांदी की चेन, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक स्कूटी बरामद की गई है।
मामला 30 अप्रैल का है। डेंगरापार निवासी हरीश कुमार साहू को आमापारा नहर मार्ग पर तीन युवकों ने रोककर मारपीट की और चाकू दिखाकर नगदी, चांदी की चेन व स्मार्ट वॉच लूट ली। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर गठित टीम ने संदेही विक्रम ठाकुर, लीगल यादव और अमित कुमार ठाकुर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने शराब के लिए पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।