लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में भाजपा का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होने रोहतक पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सीएम के दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड की तरफ बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। किसानों के पथराव में पुलिस कर्मी घायल हो गया है। वहीं भड़के किसानों ने बैरिकेड उखाड़ दिए।