Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bettiah Bihar news road accidend Husband dead wife injured in bettiah police investigation today
{"_id":"677cf2fbbd4528821e041f96","slug":"bihar-news-bettiah-bihar-news-road-accidend-husband-dead-wife-injured-in-bettiah-police-investigation-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2495406-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन की मिट्टी का शोधन कराने जा रहे दंपती सड़क हादसे का शिकार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन की मिट्टी का शोधन कराने जा रहे दंपती सड़क हादसे का शिकार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:09 PM IST
Link Copied
बिहार के बेतिया में जमीन की मिट्टी का शोधन कराने जा रहे दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना स्थल पर पति की मौत हो गई है और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना बगहा पुलिस जिले के गोबरहिया स्थान की है। मृत युवक की पहचान यूपी के महाराजगंज जिले के शीतलापुर गांव निवासी रामकेवट गुप्ता (40) वर्षीय के रूप में की गई है। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हादसा तब हुआ, जब दंपती अपने घर बनाने हेतु जमीन की मिट्टी का शोधन कराने के लिए बगहा के प्रतापपुर जा रहे थे। मृतक के साले अमरजीत ने बताया कि दो बाइक पर चार लोग सवार थे। एक बाइक पर रामकेवट और उनकी पत्नी बैठे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकेवट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर व चालक की पहचान की प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
इधर लौकारिया थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामकेवट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।