{"_id":"6881f7826bc9fff9af085cf6","slug":"video-rudrapur-city-echoed-with-the-chants-of-bam-bam-bhole-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा रुद्रपुर नगर, मुख्य बाजार में निकली शिव की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा रुद्रपुर नगर, मुख्य बाजार में निकली शिव की बरात
श्रावण मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की भव्य बरात निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ शिरकत की और भोले के भजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। बुधवार को बाटा चौक से शिव बरात निकाली गई। बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ शिव बारात मुख्य बाजार मार्गों से होती हुई पांच मंदिर तक पहुंची। इस दौरान झांकियों के माध्यम से भगवान शिव के विविध रूपों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गई। शिव बारात में आकर्षक झांकियों के साथ-साथ भजन-कीर्तन की भी विशेष व्यवस्था रही। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगाें ने पुष्प वर्षा कर शिव बरात का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने भी भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।