{"_id":"680b4c323a53959a59017294","slug":"video-kagarasaya-na-pakasatana-va-aatakavatha-ka-faka-patal-paema-sa-kaugdha-kararavaii-karana-ka-maga-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पाकिस्तान व आतंकवाद का फूंका पुतला, पीएम से कड़ी कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने पाकिस्तान व आतंकवाद का फूंका पुतला, पीएम से कड़ी कार्रवाई करने की मांग
पहलगाम में हुई घटना के आक्रोश में काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एमपी चौक पर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कई लोग महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। सभी ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो घटना हुई है वो देश को झकझोर कर रख देने वाली जघन्य घटना है। कांग्रेस ऐसी घटना की पुरजोर निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवादियों व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। अन्य कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई है वह बहुत ही निंदनीय है, ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है जो इंसानियत के दुश्मन हैं। इस मौके पर पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल, अफसर अली, अब्दुल कादिर, अनीस अंसारी, मंसूर अली मंसूरी, राजू छीना, नवदीप सिंह व शाह आलम आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।