Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A single rocket destroyed 30 years of hard work...

Udham Singh Nagar News: एक रॉकेट ने बर्बाद कर दी 30 साल की मेहनत...

Fri, 13 Nov 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A single rocket destroyed 30 years of hard work...
काशीपुर। चीमा चौराहे के पास जिस गली में कभी फर्नीचर निर्माण की खट-खट गूंजती थी, वहां अब आग लगने से नष्ट हुए सामान के मलबे को हटाया जा रहा है। एक रॉकेट से गाेदाम स्वामी का 30 साल का सरमाया देखते ही देखते खाक हो गया। बेबसी के आलम में पिता-पुत्र खुद अपनी बर्बादी के चश्मदीद रहे। आग में लगभग एक करोड़ रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आवास-कालोनी निवासी जीवन सिंह व उनके पुत्र ज्ञानदीप का चीमा चौराहे से करीब 50 मीटर की दूरी पर गली में तीन मंजिला गोदाम है। करीब पांच हजार वर्ग फीट में बने इस गोदाम से छोटे कारोबारियों को को फर्नीचर की सप्लाई होती है। गोदाम स्वामी ज्ञानदीप ने बताया कि दीपावली के मौके पर करीब 10 दिन तक फैक्टरियां बंद रहती हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए माल की सप्लाई बनाएं रखने के लिए उन्होंने लाखों रुपये की उधारी कर लकड़ी व प्लास्टिक के फर्नीचर, फोम आदि का सामान स्टॉक किया था। राज इंडस्ट्रीज और पिंकी की फर्म से उन्होंने लाखों का माल मंगाया था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह गोदाम बंद कर अपनी पत्नी को लेकर घर चले गए थे। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली मुंहबोली बहन ने बताया कि आपके गोदाम में एक जलता हुआ रॉकेट चला गया है जिससे आग लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही वह और पिता जीवन सिंह उर्फ ड्डडू आननफानन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था। ज्ञानदीप ने गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखा फोम का बोरा हटाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कने के कारण वह हिम्मत नहीं जुटा सके। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया।
--
30 साल पहले शुरू किया था कारोबार
ज्ञानदीप ने बताया कि 30 साल पहले उनके पिता जीवन सिंह ने दुकान में चार सोफे रखकर छोटा सा व्यवसाय शुरू किया था। कड़ी मेहनत और ग्राहकों के बीच बनाई गई साख से धीरे-धीरे उन्होंने अपना कारोबार खड़ा किया लेकिन इस अग्निकांड ने उन्हें फिर से शून्य पर लाकर खड़ा कर दिया है। उनके सामने फिर से खड़ा होने की चुनौती है। आग इतनी विकराल थी कि जिले के अलावा दूसरे जनपद के रामनगर से भी अग्निशमन वाहन मंगवाने पड़े। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
--
आग बुझाने का सिस्टम ही फेल, हाइड्रेंट में नहीं आया पानी
शहर की करीब ढाई लाख की आबादी भगवान भरोसे है। यहां आग बुझाने के लिए लगाए गए फायर हाइड्रेंट शोपीस बने हुए हैं। काशीपुर में अग्निशमन विभाग ने 23 हाइड्रेंट बनवाएं हैं। वहीं पांच फायर हाइड्रेंट अमृत मिशन योजना में तैयार किए गए हैं लेकिन इन सभी हाइड्रेंट को जलसंस्थान की लाइन से जोड़ा गया है। इनमें पानी तभी आता है, जब जल संस्थान की ओर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। पानी की सप्लाई न होने के दौरान हाइड्रेंट सूखे रहते हैं। विभाग ने हाइड्रेंट के लिए अलग से लाइन तैयार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है लेकिन इस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

--
रातभर जागते रहे गली के निवासी
गोदाम में लगी आग इतनी भयावह थी कि गली में रहने वाले परिवार डर के कारण रातभर नहीं सो सके। पड़ोस में रहने वाले ओमपाल चौधरी ने बताया कि आग बहुत भीषण थी। गली के तमाम लोग आग बुझाने में मदद करने में जुटे रहे। गली में रहने वाले रमेश अरोरा ने बताया कि उन्हें भी रात जागकर काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article