{"_id":"6af61018ac9307d2c00d3aea","slug":"efforts-to-improve-exam-results-pre-board-examinations-to-be-held-after-the-half-yearly-exams-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-149631-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परीक्षा परिणाम सुधारने की कवायद, अर्धवार्षिक के बाद प्री-बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परीक्षा परिणाम सुधारने की कवायद, अर्धवार्षिक के बाद प्री-बोर्ड परीक्षाएं
Fri, 13 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आने के बाद शिक्षा विभाग ने इस बार परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अभी से कवायद तेज कर दी है। जिले में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विद्यालयों में विद्यार्थियों की तैयारी को परखने के साथ कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय स्तर पर कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाओं के अतिरिक्त विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं ताकि समय रहते उनकी विषय संबंधी कमियों को दूर किया जा सके। शिक्षकों को भी विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के बोर्ड प्रश्नपत्रों का अभ्यास कराया जा रहा है। नए परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार मॉडल पेपर हल करवाकर उनकी लिखने की गति, प्रश्नों को समझने और निर्धारित समय में उत्तर देने की क्षमता विकसित की जा रही है। प्री-बोर्ड परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन होगा। इसके बाद जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर पाए जाएंगे, उनमें सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 50 से 55 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विभाग का प्रयास है कि समय रहते तैयारी पूरी कराकर इस बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर बनाया जा सके। - हरेंद्र कुमार मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी