{"_id":"6ae0899ecb07d34c4608a0a3","slug":"video-ig-kumaon-holds-meeting-with-stakeholders-in-rudrapur-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: त्योहारों पर सुरक्षा में चूक न हो, आईजी ने हितधारकों से मांगे सुझाव; एसएसपी को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: त्योहारों पर सुरक्षा में चूक न हो, आईजी ने हितधारकों से मांगे सुझाव; एसएसपी को दिए निर्देश
त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और आमजन की सुविधाओं को लेकर आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को ऊधम सिंह नगर में विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक की। इसमें व्यापारियों, उद्योगपतियों, परिवहन संचालकों, बैंक प्रबंधकों, स्कूल एसोसिएशन और ज्वेलर्स के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। आईजी ने बाजारों में अतिक्रमण से यातायात बाधित न होने देने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दीपावली पर पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थलों पर वैध लाइसेंस के साथ करने तथा अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने पर जोर दिया गया।
स्कूल संचालकों को बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों को साइबर अपराध और नशे के प्रति जागरूक करने को कहा गया। ज्वेलर्स को प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत रखने और आभूषण दिखाते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ मालवाहक वाहनों का संचालन यातायात नियमों के अनुसार करने को कहा गया। बैंक प्रबंधकों को एमआरएम पोर्टल के जरिये फ्रीज धनराशि वापसी से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
आईजी ने एसएसपी अजय गणपति को हितधारकों की शिकायतों और सुझावों पर एक सप्ताह में कार्रवाई कर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।