{"_id":"69a02eb707f7c78de70fbea8","slug":"video-bed-students-protest-in-kashipur-over-non-payment-of-scholarships-warn-of-lockdown-after-holi-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में छात्रवृत्ति न मिलने पर बीएड छात्रों का हंगामा, होली के बाद तालाबंदी की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में छात्रवृत्ति न मिलने पर बीएड छात्रों का हंगामा, होली के बाद तालाबंदी की चेतावनी दी
काशीपुर में छात्रवृत्ति नहीं मिलने से गुस्साए छात्र-छात्राओं का सब्र जवाब देने लगा है। उन्होंने बीएड विभाग पर गुमराह करके प्रवेश दिलाने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों ने समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर होली के बाद ताला बंदी की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग प्रभारी डॉ. नीरज शुक्ला का घेराव किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बीएड सत्र 2023-25 के विद्यार्थी है। बीएड पाठयक्रम भी पूर्ण हो चुका है। कुछ 2024-26 के भी शामिल है। दो साल बीतने के बाद भी ओबीसी/एसएसी/एसटी करीब बीस विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल बंद होने का हवाला देकर छात्रवृत्ति देने से इंकार कर दिया है। वह लगातार कॉलेज, बीएड विभाग, समाज कल्याण विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय, सीएम हेल्पलाइन आदि से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। वहां पर छात्र रिंकू बिष्ट, अमन चौधरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।