फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP party national president Nitin Naveen gave a hint regarding the assembly elections

हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 में कमल की खुशबू से महकेगी 2029 में केंद्रीय सत्ता की राह

Thu, 10 Sep 2026 01:03 PM IST
Heera चंद्रेश पांडे
चंद्रेश पांडे Published by: Heera Updated Thu, 10 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

2029 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर 2027 में उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मानना है कि ये चुनाव केंद्र में सत्ता तक पहुंचने का रास्ता तैयार करेंगे।

विज्ञापन
BJP party national president Nitin Naveen gave a hint regarding the assembly elections
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

वर्ष 2029 में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की निगाह देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मानते हैं कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 2027 में होने वाले चुनाव भाजपा के लिए केंद्र में पहुंचने का रास्ता तैयार करेंगे। इसमें भी उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को पार्टी बेहद अहम मान रही है। नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि पवित्र देवभूमि में खिलने वाले कमल की सुगंध पूरे देश में फैलेगी। ऐसे में यह समय भाजपा के लिए अहम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के मंत्र भी सुझाए। उन्होंने जनता से सीधे संवाद करने, छोटी-छोटी बैठकें करने और नए लोगों से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि इस पवित्र देवभूमि में केवल और केवल कमल ही खिलना चाहिए। जाते-जाते राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का यह कहकर उत्साहवर्धन कर गए कि चुुनाव में मिलने वाली जीत का समूचा श्रेय भाजपा के कर्मठ और मेहनतकश कार्यकर्ताओं को जाता है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने कमल खिलाए थे।

विज्ञापन

पार्टी की रणनीति और तैयारियों की दिशा होगी तय
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नाम लिए बगैर संकेत दिया कि ये पांच राज्य भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां होने वाले विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और तैयारियों की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है, और यह दर्शाता है कि पार्टी इस राज्य को कितना महत्व देती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यह कहना भी नहीं भूले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष शक्ति और प्रेरणा मिलती है, जो पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी के कार्यों को सराहा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यसमिति की बैठक का दूसरा सत्र शुरू होने से पहले सभागार में उत्तराखंड की विकास यात्रा पर तैयार गई शार्ट फिल्म भी देखी। इस शार्ट फिल्म में वर्ष 2017 के बाद से उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों के साथ साथ धामी सरकार की ओर से लिए गए अहम फैसलों को दर्शाया गया था। फिल्म देखने के बाद नितिन नवीन ने धामी सरकार के कार्यों की खुलकर सराहना की।



 

:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed