{"_id":"69ec90ddc8f7106bdc09e88b","slug":"video-uttarakhand-board-exam-results-declared-vidyamandir-students-dominate-tehri-garhwal-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, टिहरी विद्यामंदिर के छात्र छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, टिहरी विद्यामंदिर के छात्र छात्राओं का दबदबा
शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। भिलंगना ब्लॉक के 4 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-25 सूची में जगह बनाई। अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीकोट चमियाला के छात्र अश्विन तिवाड़ी ने 475 अंक हासिल किए। उन्होंने प्रदेश में 13वीं रैंक, जनपद में दूसरा और ब्लॉक में पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय हाईस्कूल धमातोली की छात्रा कोमल रावत ने 471 अंक प्राप्त किए। उन्होंने 94.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल की। कोमल, गजराज सिंह की पुत्री हैं।
सृष्टि बेलवाल ने 470 अंक हासिल किए। उन्होंने 94 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 18वीं रैंक प्राप्त की। सृष्टि, राजेंद्र प्रसाद की पुत्री हैं। उसी विद्यालय के छात्र वरुण चौहान ने 465 अंक हासिल किए। उन्होंने 93 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 23वीं रैंक पाई। वरुण, डॉ. राजीव चौहान के पुत्र हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश भट्ट ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर दोनों का परिणाम 95.38 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। अश्विन तिवाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे इंजीनियर बनना चाहते हैं। अश्विन के पिता का तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। उनकी मां शीला तिवाड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
कोमल रावत ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कोमल के पिता होटल में काम करते हैं। उनकी मां रजनी देवी गृहणी हैं। सृष्टि बेलवाल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे शिक्षिका बनना चाहती हैं। उनके पिता पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। मां सरिता बेलवाल गृहणी हैं। वरुण चौहान ने कहा कि विद्यालय में सभी छात्रों को समान शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलता है। वरुण के पिता अपनी क्लीनिक चलाते हैं। उनकी मां निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।