फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP gears up for 2027 assembly elections, focuses on strengthening booths

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, बूथ मजबूत करने पर जोर

Sat, 24 Oct 2026 07:37 PM IST
Aman Maithani अमन मैथानी
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:37 PM IST
BJP gears up for 2027 assembly elections, focuses on strengthening booths
घनसाली। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करने की कवायद शुरू कर दी है। घनसाली के होटल श्रीराम में विधानसभा प्रभारी राजेंद्र जुयाल और विधानसभा विस्तारक विजय रावत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और विधानसभा प्रभारी राजेंद्र जुयाल ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनावी तैयारियों का केंद्र अपना बूथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने पर ध्यान दे। दूसरे के बूथ की चिंता करने के बजाय अपने बूथ की स्थिति बेहतर बनाने के लिए काम करें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी बूथों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। पन्ना प्रमुखों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक संगठन की जिम्मेदारियों की समीक्षा की जाए, ताकि चुनाव से पहले संगठनात्मक व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जिम्मेदारी तय करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पार्टी के भीतर टिकट की दावेदारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि टिकट की दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है और इसके लिए प्रयास करना स्वाभाविक है। हालांकि, टिकट मिलने या नहीं मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के हित में एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी की एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को सरकार के कामों की जानकारी मिल सके। विधायक शक्ति लाल शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह टिकट की चिंता नहीं करते, बल्कि संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने घनसाली क्षेत्र में भाजपा के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वह समय भी देखा है, जब क्षेत्र में भाजपा का कार्यकर्ता ढूंढना मुश्किल होता था। विधायक ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत दावेदारी और नेताओं की चिंता छोड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “शक्ति लाल शाह की चिंता मत करो, संगठन की चिंता करो।” उनके अनुसार, पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास और संगठन के प्रति समर्पण जरूरी है। शक्ति लाल शाह ने कहा कि भाजपा बिना विजन के काम करने वाली पार्टी नहीं है। पार्टी के सामने स्पष्ट लक्ष्य है और “हमारा विजन 2027 है।” उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने और बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही। बैठक में दिए गए संदेशों से स्पष्ट है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आपसी समन्वय स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की भूमिका और सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने को प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

धमतरी में हथियारबंद नकाबपोशों का आतंक: मराठा समाज का अल्टीमेटम, एफआईआर दर्ज; सात संदिग्ध रडार पर

24 Oct 2026

एमपी: डिंडौरी में अधूरे पंचायत भवन पर 33 लाख का भुगतान, कलेक्टर नाराज; सचिव पर गिरी गाज

24 Oct 2026

कानपुर: हृदय रोगों की रोकथाम पर मंथन, डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव

24 Oct 2026

अतरौली में सपा-भाजपा कार्यकर्ता विवाद के वीडियो आए सामने

24 Oct 2026

कानपुर रतन लाल शर्मा स्टेडियम में शिव शक्ति अखाड़ा की वार्ता, पदाधिकारियों ने रखी अपनी बात

24 Oct 2026
विज्ञापन

चंबा: रेडक्रॉस मेले में आयुष विभाग ने सजाया औषधीय जड़ी-बूटियों का स्टॉल

24 Oct 2026

कानपुर: गोविंद नगर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव, गूंजे भक्तिमय भजन और गीत

24 Oct 2026
विज्ञापन

डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां

24 Oct 2026

नारकंडा: वन निगम उपाध्यक्ष ने ओडी-घडेवती में दो महिला मंडलों को दिए 10-10 हजार

24 Oct 2026

हरियाणा में कांग्रेस अब पर्यवेक्षकों को उनके जिले में ही देगी जिम्मेदारी

वीडियो: गढ़मुक्तेश्वर में बच्चों के विवाद पर महिलाओं में लाठी-डंडे चले

24 Oct 2026

रायबरेली में बस से उतरते समय पहियों की चपेट में आया मैकेनिक, मौत

24 Oct 2026

गोंडा में रोजगार मेले का आयोजन, तरबगंज-कटरा में एक हजार पदों पर भर्ती

24 Oct 2026

खैर में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने

24 Oct 2026

VIDEO: बाह में लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग, किसान घायल, घायल को अस्पताल भेज जांच में जुटी पुलिस

24 Oct 2026

VIDEO: मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने को तैयार मीरा राठौर

24 Oct 2026

कन्नौज: सपा मुखिया का पुतला फूंकने पहुंचे हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष की पिटाई

24 Oct 2026

महात्मा गांधी की आजादी में भूमिका पर उठाए सवाल, जयपुर डायलॉग्स में होगी ‘बैटल फॉर इंडिया’ पर चर्चा

24 Oct 2026

वीडियो: रोहतांग दर्रा सहित चोटियों पर बर्फबारी, कोकसर में हल्की ओलावृष्टि

24 Oct 2026

वीडियो: रेडक्रॉस मेले में चुराही नाटी ने मोहा मन, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने बांधा समां

24 Oct 2026

वीडियो: कोटखाई में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का रोड शो, खुली जीप में बाजार से सभा स्थल तक पहुंचे

24 Oct 2026

इंजीनियर एमके जी मेमोरियल ट्रॉफी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल-संत फिदेलिस स्कूल के बीच मैच

24 Oct 2026

Video: स्कूल बस की टक्कर से घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, अंतिम संस्कार से इनकार

24 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला,मौत

24 Oct 2026

अमृतसर रोडवेज वर्कशॉप में मुलाजिमों की हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर जताया रोष

24 Oct 2026

कोटकपूरा में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

चंडीगढ़ में गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू

24 Oct 2026

राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी, आसमान में गड़गड़ाहट के साथ भव्य एयर शो शुरू

24 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में विशेष अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य गतिमान

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed