Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag:Women in self-help groups will receive an incentive amount in two installments; their honorarium will increase starting December 1st
{"_id":"6af2cef671c8bfa44f005774","slug":"video-rudraprayagwomen-in-self-help-groups-will-receive-an-incentive-amount-in-two-installments-their-honorarium-will-increase-starting-december-1st-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि, एक दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि, एक दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय
राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार की ओर से की गई घोषणाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के लिए की गई घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
चौधरी ने बताया कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लखपति दीदी योजना से लाभान्वित हो चुकी महिलाओं के साथ ही भविष्य में इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 75 हजार स्वयं सहायता समूहों से साढ़े पांच लाख महिलाएं जुड़ी हैं। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में करीब सात हजार महिलाओं को इस घोषणा का लाभ मिलेगा। पहली किस्त चुनाव से पहले उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जबकि दूसरी किस्त भी जल्द जारी कराने का प्रयास रहेगा।
उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ मानदेय एक दिसंबर 2026 से लागू होगा। मंत्री ने कहा कि इन घोषणाओं से प्रदेश की हजारों महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने प्रेसवार्ता में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।