{"_id":"6af307d1eb8b0436c2088a37","slug":"the-doors-of-the-kedarnath-temple-will-close-today-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-122097-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आज बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आज बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
Tue, 10 Nov 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को नगर पंचायत केदारनाथ की ओर से धाम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास बिखरे कूड़े को एकत्र कर नजदीकी एमआरएफ सेंटर पहुंचाया गया जहां कचरे का पृथक्करण और निस्तारण किया जाएगा। कपाट बंद होने के मद्देनजर धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पंचायत के सफाई मित्रों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित संस्थाओं और विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए क्षेत्र में सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। संवाद