{"_id":"6ab14b37f51da84672004d55","slug":"video-rudraprayagrights-holders-of-madmaheshwar-dham-staged-a-protest-and-sent-a-memorandum-to-the-chief-minister-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मद्महेश्वर धाम के हक-हकूकधारियों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्महेश्वर धाम के हक-हकूकधारियों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
भैरव सेना संगठन एवं पंच हक-हकूकधारी कारवारियानों के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों के निराकरण की मांग की गई।
गोण्डार गांव के हक-हकूकधारियों एवं भैरव सेना संगठन के सदस्यों ने शहीद अशोक कैशिव स्मारक से तहसील परिसर तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीकेटीसी पर वर्ष 2016 की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के बावजूद स्थानीय कारवारियानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मद्महेश्वर धाम स्थित ऐतिहासिक धर्मशाला को एकतरफा संपत्ति घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
हक-हकूकधारियों ने कहा कि सदियों से गौण्डार के पंच कारवारियान मद्महेश्वर धाम में पूजा व्यवस्था, कपाट खोलने और बंद करने, भोग पकाने, चंदन घिसाई तथा देवरा यात्रा के संचालन की परंपरा निभाते आ रहे हैं। उन्होंने परंपरागत हक-हकूकों को सुरक्षित रखने और स्थानीय कारवारियानों की भूमिका सुनिश्चित करने की मांग की।
वहीं, भैरव सेना संगठन ने बदरीनाथ क्षेत्र के माणा गांव में सरस्वती उद्गम स्थल पर गैर-सनातन मूर्तियों की स्थापना का विरोध करते हुए संबंधित मंदिर परिसर को बीकेटीसी के वैधानिक नियंत्रण में लेने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।