फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cleanliness drive conducted at Tungnath and along the trekking route.

Rudraprayag News: तुंगनाथ व पैदल मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 21 Sep 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 21 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted at Tungnath and along the trekking route.
ऊखीमठ। तुंगनाथ धाम एवं पैदल मार्ग पर सोमवार में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में तुंगनाथ की पवित्रता एवं प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में ब्लॉक एवं वन विभाग के कर्मचारियों के साथ विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व उन्होंने तुंगनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधायक ने कहा कि तुंगनाथ की पवित्रता और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनुष्का, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, वनक्षेत्राधिकारी विमल भट्ट, मंडल अध्यक्ष दलबीर नेगी, प्रधान गीता देवी, जगदीश लाल सहित वन विभाग के कर्मचारी, महिला समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed