Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: 'Mukhyamantri Sashakt Bahna Utsav Yojana' launched; Chief Minister interacts with Guddi Devi from Jawadi.
{"_id":"6a8c67a298564877c705b6fd","slug":"video-rudraprayag-mukhyamantri-sashakt-bahna-utsav-yojana-launched-chief-minister-interacts-with-guddi-devi-from-jawadi-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का शुभारंभ, जवाड़ी की गुड्डी देवी से मुख्यमंत्री ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का शुभारंभ, जवाड़ी की गुड्डी देवी से मुख्यमंत्री ने किया संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जवाड़ी गांव स्थित हिमात्री स्वयं सहायता समूह की सदस्य गुड्डी देवी से ऑनलाइन संवाद किया। मुख्यमंत्री ने समूह द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली और महिलाओं के स्वरोजगार से जुड़े कार्यों की सराहना की। गुड्डी देवी ने बताया कि रक्षा बंधन को देखते हुए समूह की महिलाएं आकर्षक राखियां तैयार कर बाजार में बेच रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है। वहीं इसी क्रम में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में महिला नेतृत्व का सम्मान, आत्मनिर्भरता की नई पहचान विषय पर संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के चेक भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि महिलाओं को योजनाओं का लाभार्थी बनाने के साथ उन्हें नेतृत्वकर्ता और उद्यमी बनाने पर सरकार का जोर है। अधिकारियों ने महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।