{"_id":"6a902d040f7bc75287031ef3","slug":"video-rudraprayag-9380-players-registered-for-khel-mahakumbh-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: खेल महाकुंभ के लिए 9,380 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: खेल महाकुंभ के लिए 9,380 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। न्याय पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अब तक 9,380 बालक-बालिकाओं का पंजीकरण हो चुका है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को एनआईसी कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रतियोगिता स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए पेयजल, बिजली, साफ-सफाई समेत सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खेल स्थलों पर चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 1 से 3 सितंबर तक होंगी। इसके बाद विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियन ट्रॉफी 16 से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, मुर्गा झपट समेत विभिन्न खेल शामिल हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसीएमओ डॉ. सीमा टेकचंदानी, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।